हल्द्वानी, जनवरी 6 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है जिसके चलते मौसम सामान्य बना हुआ है। साथ ही हवाओं के चलते ठंडक में बढ़ोतरी भी महसूस हो रही है। बीते कुछ दिनों से शहर में लगातार धूप खिली हुई है और कभी कभी हल्के बादल भी आसमान में डेरा डाले हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक शहर में धूप खिले रहने और मौसम सामान्य रहने को संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.