नैनीताल में खिली धूप, पारा 2 डिग्री बढ़ा
नैनीताल, जुलाई 3 -- नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को नैनीताल का मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की। बारिश थमते ही वादियों में चहल-पहल बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 26 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। धूप निकलने और पारे में उछाल के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बारिश के बाद नैनीताल में खिली धूप, तापमान में इजाफा यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में सुबह बारिश के बाद बदला मौसम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.