नैनीताल, अप्रैल 26 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है और मौसम गर्म बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिले रहने के चलते तापमान में भी निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि सुबह शाम हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम सुहाना बना हुआ है। अगर लगातार मौसम इसी तरह बना रहा तो आगे चलकर और अधिक तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तपिश से झुलसे मैदान, पहाड़ों में बारिश से राहत; कब से बदलेगा मौसम?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.