नैनीताल में काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस की कार्रवाई
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्ती बरत रही है। गुरुवार को तल्लीताल डांठ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगी दो कारों के शीशों से मौके पर ही पन्नी हटवाई और वाहन चालकों का चालान किया। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश और अहमदाबाद से आए पर्यटकों की कारें सड़क किनारे रुकने से यातायात प्रभावित हो रहा था। जांच के दौरान वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- नैनीताल में काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.