हल्द्वानी, अगस्त 7 -- हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निर्वाचन विभाग ने साफ किया है कि नोटिस जारी होना मतदाता सूची से नाम हटने का संकेत नहीं है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसआईआर में लापरवाही नहीं चलेगी, हर नोटिस का समयबद्ध निस्तारण करें : आयुक्तबैठक की जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चन्द्र दुम्का ने गुरुवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति और आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर मिलेगा। बैठक में एसआईआर के नोटिस चरण की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण दिया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बीएलओ स्तर पर आ रही दिक्कतें रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गय...