नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, सड़कों पर जाम
नैनीताल, जून 13 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्यटन सीजन, वीकेंड और कैंची धाम स्थापना दिवस के चलते पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर कई जगह पर जाम लगा रहा। नैनीताल में बीते शुक्रवार से ही 70 फीसदी से अधिक होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस पैक हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- कैंची धाम में ड्रोन उड़ाने पर रोक, नेशनल हाईवे 'जीरो जोन' घोषित, स्थापना दिवस मेले के लिए सुरक्षा बढ़ी वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल जू में 1600, वाटर फॉल में 1100 और केव गार्डन में 2000 से ज्यादा सैलानी आए। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मालरोड, बारापत्थर और भवाली रोड पर वाहनों का दबाव भी दिखा। मालरोड और नैनी झील के किनारे शाम होते-होते चहलकदमी चरम पर पहुंच गई। झील में नौकायन का लुत्फ उठाने को पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.