नैनीताल, अप्रैल 5 -- नैनीताल। नैनीताल में रविवार को ईस्टर पर्व के मौके पर शहर के विभिन्न चर्चों और चैपल में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। शहर के मैथोडिस्ट चर्च, सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च, सूखाताल स्थित प्रोटेस्टेंट चर्च, सेंट निकोलस चर्च समेत सेंट मेरी कॉन्वेंट, सेंट जोसेफ, शेरवुड कॉलेज, ऑल सेंट्स, सेंट फ्रांसिस होम आदि चैपल में भी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के फादर शेखर ने बताया कि प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व के अवसर पर ईस्टर पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर चर्च में प्रातः विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और विश्व शांति की भी प्रार्थना की गई। बताया कि इस दिन प्रभु यीशु हमें नए जीवन में प्रवेश करने का मौका देते हैं और हमारे जीवन में जो भी पाप हैं उनका नाश करने का भी प्रभु निमंत्रण देते हैं। इस दौरान ...