नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल। पर्यटन कारोबार के लिहाज से नैनीताल में ये वीकेंड खासा ठंडा रहा। शनिवार और रविवार को काफी कम पर्यटक दिखाई दिए। बीते वीकेंड जहां शहर में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे थे, वहीं इस वीकेंड ये संख्या एक हजार के आसपास ही सिमट कर रह गई।पर्यटकों की संख्या घटने का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में स्कूल खुलना बताया जा रहा है। होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते वीकेंड की तुलना में इस वीकेंड पर्यटन कारोबार में 80 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को सुबह से ही बोट स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.