नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल। शहर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से जूझ रही है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन और स्थानीय बाजारों पर दिख रहा है। गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं।इसके परिणामस्वरूप, शहर के मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्रों में इंडक्शन चूल्हों और इलेक्ट्रिक केटल की मांग में अचानक उछाल आया है। व्यापारी मोहित शाह के अनुसार, जहां पहले इक्का-दुक्का बिक्री होती थी, अब रोजाना 30 से अधिक इंडक्शन चूल्हे बिक रहे हैं। विशेषकर छात्र और छोटे कारोबारी भोजन बनाने के लिए इन बिजली उपकरणों को एकमात्र सहारा मान रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...