नैनीताल, मई 20 -- नैनीताल। आर्य समाज नैनीताल का 152वां वार्षिक उत्सव बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसकी पूर्णाहुति कल शुक्रवार को होगी। आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में विश्व अशांति और युद्ध जैसी परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में समाज को शांति, त्याग और सद्भावना का मार्ग अपनाने की आवश्यकता है। मुख्य यजमान सील नागपाल, हर्षवर्धन हावड़ा, विनोद आर्य, संबोध डावड़ा रहे। यहां संगीता आर्या, कुलदीप आर्य के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...