नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, संवाददाता। तिब्बती समुदाय का प्रमुख पर्व लोसर (तिब्बती नव वर्ष) इस वर्ष 18 से 20 फरवरी तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 फरवरी को बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा होगी। बौद्ध मठ में भिक्षुओं की ओर से विधि-विधान से पूजा, मंत्रोच्चार और शांति प्रार्थनाएं की जाएंगी। बौद्ध मठ परिसर में स्थापित विशाल धार्मिक ध्वज को भी परंपरा के अनुसार बदला जाएगा, जो नववर्ष के स्वागत और शुभ ऊर्जा के प्रतीक के रूप में लगाया जाता है। लोसर पर्व के दौरान तिब्बती परंपरा के अनुसार सामूहिक प्रार्थना, सांस्कृतिक अनुष्ठान और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के सचिव येशी थुप्टेन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.