नैनीताल, मई 13 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित हो रही प्राइवेट टैक्सियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने डीएम और एसएसपी को नियमित चेकिंग अभियान चलाकर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नगर पालिका क्षेत्र में निजी वाहनों का उपयोग टैक्सी संचालन के लिए किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वाहनों से दुर्घटना होने की स्थिति में यात्रियों को बीमा और मुआवजे का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिनों में विशेष अभियान चलाया जाए और टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे प्राइवेट वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए।...