नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल। नैनीताल के किलबरी मार्ग क्षेत्र में जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। एसडीएम नवाजिश खालिक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार सैनिक स्कूल के समीप सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार को तोड़कर प्रवेश द्वार बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने सोशल साइट्स के जरिए इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित भूमि निजी व्यक्ति की है, लेकिन निर्माणकर्ता के पास न तो निर्माण संबंधी स्वीकृत मानचित्र के दस्तावेज थे और न ही किसी प्रकार की वैध अनुमति ली गई थी। यह भी पढ़ें- नैना देवी मंदिर सौंदर्यकरण कार्य जारी इस पर उपजिलाधिकारी ने स...