नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले के राशनकार्ड धारकों को इस बार अप्रैल महीने में ही तीन माह का राशन एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें अप्रैल के साथ-साथ मई और जून का राशन भी शामिल होगा।जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को अप्रैल में ही तीनों महीनों का राशन वितरित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार राशन लेने के लिए दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का बकाया 6 किलो चीनी भी अप्रैल माह में ही वितरित की जाएगी। विभाग की ओर से वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन और बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया गया है। लाभार्थियों को तीन महीने का राशन प्राप्त करने के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक ट्रांजेक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.