नैनीताल, अप्रैल 7 -- योगिता तिवारी, नैनीताल। सरोवर नगरी में इस साल अप्रैल के तेवर पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल जुदा हैं। जहाँ बीते साल अप्रैल के पहले हफ्ते में नैनीताल 29 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी से तप रहा था, वहीं इस साल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने पारा 5 डिग्री तक गिरा दिया है। वर्तमान में यहाँ का अधिकतम तापमान महज 24 डिग्री बना हुआ है।एरीज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के मुताबिक, बार-बार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है। इसका बड़ा असर न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा है, जो पिछले साल के 17 डिग्री के मुकाबले इस बार गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। पिछले साल जहाँ लोग गर्मी से बेहाल थे और बारिश का नामोनिशान नहीं था, वहीं इस बार बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी देखने को मिल रही है और नमी भी बनी हुई है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.