उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे उन्नाव के चार युवकों की कार ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीतांबर नगर और आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले चार दोस्त 30 वर्षीय अंकित चौधरी, 28 वर्षीय अविराज, 30 वर्षीय श्याम और 26 वर्षीय अतुल दुबे धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड निकले थे। शनिवार को जब उनकी कार नैनीताल के खूपी इलाके के पास पहुंची तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलटते हुए गहरी खाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.