हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई, हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति पॉलिटेक्निक के समीप लोगों को मूर्छित अवस्था में सड़क पर गिरा मिला। स्थानीय सभासद भगवत रावत की सूचना पर कांस्टेबल मनोज जोशी व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति पहनावे से मजदूर प्रतीत हो रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर तक ठंड में रहने से मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.