नैनीताल, जनवरी 1 -- नैनीताल। थर्टी फर्स्ट के जश्न के बाद शहर की मालरोड में देर रात युवक हुड़दंग करने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुछ फरार हो गए, पर एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि थर्टी फर्स्ट पर रात करीब दो बजे कुछ युवक सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग कर होटल कर्मियों और राहगीरों से गाली-गलौज करने लगे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख हुड़दंग कर रहे युवक फरार हो गए, पीछा कर टीम ने रुकुट कंपाउंड निवासी निरंजन बिष्ट को पकड़ लिया और उसका चालान कर सुबह छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.