हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर शनिवार को नैनीताल बैंक ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बैंक ने 83 उद्यमियों को लगभग 61 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर वितरित किए और उद्यमियों को बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान ने कहा कि नैनीताल बैंक उद्यमियों को केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग भी प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...