नैनीताल बैंक ने 105वें स्थापना दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
हल्द्वानी, जुलाई 30 -- हल्द्वानी। नैनीताल बैंक लिमिटेड ने अपने 105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। अधिकारियों ने बताया कि बैंक अपनी 105 वर्षों की यात्रा में बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्व निभाता रहा है। रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त माध्यम है। बैंक ने शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.