नैनीताल बैंक ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को दी एम्बुलेंस
हल्द्वानी, मई 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल से चिकित्सालय पिथौरागढ़ को एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई और बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार लाल ने संयुक्त रूप से एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान, मुख्य अनुपालन अधिकारी कैलाश चंद्र पांडे, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगम्बर सिंह कैथेट सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नैनीताल बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनपद के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- नैनीताल बैंक ने स्वास्थ्य विभाग को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.