नैनीताल, सितम्बर 29 -- नैनीताल, संवाददाता। द नैनीताल बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक आम बैठक मंगलवार को प्रधान कार्यालय नैनीताल में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों और बैंक की प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल कारोबार 6.75 फीसदी से बढ़कर 14118.02 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष 13225.68 करोड़ था। बैंक की कुल जमा 4.46 फीसदी बढ़कर 8623.67 करोड़ और सकल अग्रिम 10.55 फीसदी बढ़कर 5494.35 करोड़ हो गए। बैंक का सीएएसए अनुपात 40.48 फीसदी रहा। वहीं रिटेल अग्रिम में 22.65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि बैंक का सकल एनपीए घटकर 4.95 फीसदी और शुद्ध एनपीए 0.27 फीसदी रह गया। बैंक की लाभप्रदता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। संचालन लाभ 30...