नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में आयोजित सम्मान समारोह में शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक मेहरा ने वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला जज प्रशांत जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति मेहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार की अनमोल धरोहर बताया और कहा कि उनका अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली ही किसी भी बार की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने जिला बार को अपना घर बताते हुए वकालत के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और अधिवक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.