बरेली, सितम्बर 27 -- बहेड़ी,संवाददाता। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों के बीच आपस में साढ़ू का रिश्ता था। यह दुर्घटना रविवार की शाम साढ़े सात बजे की नैनीताल फोरलेन हाईवे पर परोही गांव के पास की बताई जाती है। देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव उदरा निवासी हृदय नारायण पुत्र लालता प्रसाद अपने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी निवासी साढ़ू लालता प्रसाद पुत्र डाल चंद बाइक से किसी काम के सिलसिले में उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे। तभी उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्म...