नैनीताल प्रमुख संघ के अध्यक्ष बने डॉ. हरीश बिष्ट
नैनीताल, मई 16 -- भीमताल। नैनीताल जिले के प्रमुख संघ की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें जिले के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।विकास कार्यों में तेजी लाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. हरीश सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मंजू गौड़ एवं दीपक आर्या को उपाध्यक्ष, भावना आर्या को कोषाध्यक्ष, अंकित साह को महासचिव, केडी रुवाली को महामंत्री और मंजू नेगी को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी संघ के जिला महासचिव बने अमित बैठक में उपस्थित सभी प्रमुखों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.