हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लापता हुए 33 लोगों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सात साल के भीतर जिले से 161 लोग लापता हुए। जिनकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है। सीओ सिटी और ऑपरेशन स्माइल के नोडल अधिकारी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पांच टीमों की ओर से चलाए गए अभियान में बिहार, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली से गुमशुदा लोगों को तलाशा गया है। ऑपरेशन के लिए पुलिस की चार और एक टेक्निकल टीम ने काम किया। टीम में एसआई कुमकुम धानिक, एएसआई आनंद बल्लभ जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी व हरभजन सिंह और कांस्टेबल दीपक भारद्वाज शामिल हैं। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सीओ ने स्टेकहोल्डर विभागों, एनजीओ के साथ गोष्ठी की। इसमें गुमशुदा लोगों की ढूंढखोज को चल रहे अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.