नैनीताल पहुंचे स्वामी आराध्या सरस्वती, आध्यात्मिक विरासत पर हुई चर्चा
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। पंचायती निरंजनी अखाड़ा के जगदाचार्य पीठाधीश्वर महंत स्वामी आराध्या सरस्वती के मंगलवार को नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्या समेत भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नैनीताल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। स्वामी आराध्या सरस्वती महाराज ने मां नयना देवी मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल को एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ और आध्यात्मिक नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अनुचित शब्दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.