नैनीताल पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
नैनीताल, जुलाई 8 -- नैनीताल, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के पहली बार नैनीताल पहुंचने पर किसान मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने बुके और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।नेगी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और अधिक से अधिक किसानों को भाजपा से जोड़ने को शिविर लगाने की अपील की। कहा कि किसान देश की आत्मा हैं और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.