नैनीताल, मार्च 3 -- नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भारत की 90 दिवसीय बाइक यात्रा पर निकले दो तिब्बती कार्यकर्ता, लोद्रो पाल्डेन और जामयांग तेनजिन, मंगलवार को नैनीताल पहुंचे। दलाई लामा के 90वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली भारत की ओर से तिब्बती समुदाय को दिए गए दशकों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के लिए है। दोनों पूर्व सीमा सुरक्षा सैनिकों ने बताया कि 10 दिसंबर से शुरू हुई यह यात्रा 10 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी, जहां वे 1959 के चीनी कब्जे के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। नैनीताल के बाद उनका अगला पड़ाव पिथौरागढ़ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.