नैनीताल दोपहर में कोहरे के आगोश में समाया
नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर तक मौसम इसी तरह बना रहा। जिसके बाद धीरे-धीरे पूरा शहर कोहरे के आगोश में समा गया। साथ ही कुछ देर बारिश भी हुई। वहीं शाम के समय फिर से मौसम सामान्य हो गया और आसमान में बादल छाए रहे। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.