नैनीताल, अगस्त 26 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की खिलाड़ी विशाखा राजपूत ने बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नॉर्थ जोन सीबीएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विशाखा ने 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ ही विशाखा का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। विशाखा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता पर क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार वैद्य व भूमिका सहित उनके अभिभावकों ने बधाई दी। वहीं क्लब के संरक्षक व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, कैंट सीईओ तनु जाट, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, गोविंद प्रसाद, विक्की, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, गजाला कमाल, मानसी...