नैनीताल ढाबे पर दो पक्षों में मारपीट, मची अफरातफरी
शाहजहांपुर, मई 22 -- ददरौल। नेशनल हाईवे स्थित नैनीताल ढाबे पर बुधवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशांक अग्निहोत्री रात करीब 11 बजे ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि पास की टेबल पर बैठे कुछ लोग उन पर अनर्गल टिप्पणियां करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। उस समय ढाबा संचालक अहिवरन वर्मा ने बीच-बचाव करा दिया था। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों को बुलाकर पहुंचे और शशांक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुर्सियों, लात-घूसों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.