नैनीताल झील किनारे बने कंक्रीट हट्स पर उठे सवाल
नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। नैनीताल झील के किनारे हाल ही में बनाए गए छह कंक्रीट हट्स को लेकर विवाद गहराने लगा है। नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने इन निर्माणों पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज की है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि कुछ हट्स झील के बेहद करीब और कुछ झील के ऊपर तक बने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइब्रेरी क्षेत्र के पास निर्माण कार्य के दौरान निकला सिल्ट झील में जाने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि बोट हाउस क्लब के सामने प्रस्तावित कंक्रीट हटाने की कार्रवाई के साथ इन हट्स को भी हटाया जाए। झील के आसपास कंक्रीट निर्माण नैनीताल की सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने नागरिकों से भी झील संरक्षण और नैनीताल के हित में आवाज उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.