हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में अवैध और फर्जी तरीके से चल रहे टैक्सी बाइकों के धंधे पर पुलिस ने प्रहार किया है। जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 20 से अधिक ऐसी टैक्सी बाइकों को सीज किया है, जो बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस या अन्य जरूरी दस्तावेजों के धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही थीं। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा। अभियान में 20 अन्य बाइक रेट्रो साइलेंसर, बिना हेलमेट और नाबालिगों के वाहन चलाते हुए पकड़ी गईं। यह भी पढ़ें- नैनीताल जिले में 20 से ज्यादा टैक्सी बाइक सीज पुलिस की कार्रवाई में कुल 173 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 71 गाड़ियों को सीज किया गया। इसके साथ ही निय...