नैनीताल, मई 13 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कुल 2 लाख 32 हजार 580 राशन कार्डों का सत्यापन किया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को 30 मई तक अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड धारकों के सत्यापन के लिए समिति गठित की गई है। सत्यापन का कार्य 17 अप्रैल से शुरू किया गया है। जिले में क्षेत्रवार राशन कार्डों की संख्या की यदि बात की जाए तो हल्द्वानी में 114440, रामनगर में 40792, नैनीताल में 32161, कैंचीधाम में 12319, कालाढूंगी में 14103 तथा धारी में 18377 शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 31 मई तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी कुल राशन कार्डों की संख्या 2,32,580 है। आरओ विनय जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सत्य...