नैनीताल, जुलाई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले में सीबीएसई 12 वीं की पूरक परीक्षा मंगलवार को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने को डीएम ललित मोहन रयाल ने नौ परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। डीएम ने बताया कि नामित अधिकारी प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, संग्रहण, अभिरक्षा तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद सीबीएसई के अधिकृत अधिकारी को सुरक्षित हस्तांतरण की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल मल्लीताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल काठगोदाम, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल केजीआरडी हल्द्वा...