नैनीताल जिले में रोज पहुंच रहे 5 हजार पर्यटक
हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी। प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से नैनीताल जिले में इस बार पर्यटकों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की जा रही है। इस साल जनवरी से अगस्त तक महज 243 दिनों में ही रिकॉर्ड 12,12,156 पर्यटक जिले में पहुंच चुके हैं। जिले में रोजाना औसतन करीब 5 हजार (4,988) पर्यटक आ रहे हैं। साल 2021 से अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में हर साल पर्यटक बढ़ रहे हैं। 2021 में जहां पूरे साल के दौरान महज 2,05,349 पर्यटक पहुंचे थे, वहीं साल 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 5,29,676 हो गया। साल 2023 में 7,84,497, 2024 में 10,24,139 और 2025 में 13,11,662 सैलानी जिले में पहुंचे। जबकि इस साल अगस्त माह तक ही जिले में 12,12,156 पर्यटक आ चुके हैं। ऐसे बीते पांच साल में जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या पांच गुना तक बढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.