हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल जिले में खोए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत देश के दस राज्यों से बरामद हुए हैं। पुलिस ने पिछले छह महीने में खोए मोबाइलों की रिकवरी की है। एसएसपी ने मालिकों को उनके फोन सौंपे।पुलिस बहुद्देशीय भवन में गुरुवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि नैनीताल जनपद में पिछले छह महीने में कई लोगों के फोन गुम हो गए थे। इनकी सूचना देने के साथ और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया गया। पुलिस की जांच में कई मोबाइल फोन प्रचलन में पाए गए। जिनकी लगातार निगरानी और ट्रेसिंग की गई। इसके बाद इन मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से बरामद किया है। कुल बरामद किए गए फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.