नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 आरोपियों को गुंडा घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। साथ ही लालकुआं, भवाली, कालाढूंगी के पांच लोगों को राहत देते हुए, उनके खिलाफ चल रहे गुंडा एक्ट के नोटिस को निरस्त कर दिया है।शनिवार को जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार, राहुल पुत्र रमेश (बंबाघेर, थाना रामनगर) पर जुआ अधिनियम के सात व गैंगस्टर एक्ट का 1 मुकदमा, संजय आर्य पुत्र रमेश चंद्र (बागजाला, थाना काठगोदाम) पर आबकारी, एनडीपीएस और आईपीसी के 13 मुकदमे, अनुज राज सिंह पुत्र रमेश सिंह (चोरपानी, थाना रामनगर) पर आईपीसी के चार व शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा, शाहिद पुत्र मोहम्मद रफी (खताड़ी, रामनगर) पर आईपीसी के 4 मुकदमे, कौशल चिलवाल पुत्र राजेंद्र चि...