हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में बीते तीन फरवरी को व्यावसायिक शिक्षा के तहत आयोजित कौशल प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। आईटी वर्ग में यश पांडे राजकीय इंटर कॉलेज, खैरना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिटेल वर्ग में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर की फराह और इकरा ने बराबर अंकों के साथ संयुक्त प्रथम स्थान हासिल किया। ब्यूटी एंड वैलनेस वर्ग में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की ज्योति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ के गौरव पडियार ने भी तृतीय स्थान हासिल किया। इस पर मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा, अमित सनवाल आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.