नैनीताल जिमखाना की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
नैनीताल, मई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। समाजसेवी हरीश राणा ने नैनीताल क्लब में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर नैनीताल जिमखाना और आवास विभाग की नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति शासन की है, इसके बावजूद नगर पालिका नैनीताल और जिमखाना एग्रीमेंट के तहत वहां पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। हरीश राणा ने ईद पर जिमखाना परिसर में नमाज को लेकर पैदा हुई विवाद की स्थिति की आलोचना की। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका की ओर से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जो पार्किंग बनाई जा रही है, उससे आज तक हुई वसूली का संज्ञान लिया जाए और कब्जेदार संस्था से वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसा खर्च होने के बावजूद खिलाड़ियों को कोई खेल सुविधा नहीं मिल रही है। नैनीताल में बॉक्सिंग रिंग नहीं है, हॉकी टर्फ नहीं है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.