चम्पावत, मार्च 9 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय से नैनीताल के लिए संचालित होने वाली रोडवेज की एकमात्र बस सेवा बीते कुछ दिनों से बाधित है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री मोहन चंद्र, हरीश चंद्र, दिनेश कुमार, हरीश उप्रेती, सूरज भट्ट आदि का कहना है कि वर्तमान में नैनीताल रूट पर बस का संचालन नहीं हो रहा है। यात्री परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रूट पर संचालित होने वाली बस के खराब हो गई है। बताया कि बस सेवा शुरू की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...