नैनीताल, जनवरी 29 -- नैनीताल। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति एवं सभी जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद नैनीताल ग्रामीण मंडल के मंडल मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश मेहरा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में कुसुमलता पांडे को नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा की कमान ललित सिंह नेगी को दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पद पर विजय गोस्वामी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में शेखर चंद्र आर्या के नाम की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.