नैनीताल के 945 पुलिसकर्मियों को मिली तनख्वाह
हल्द्वानी, जून 11 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के कर्मचारियों को आखिकार वेतन मिल गया है। ट्रेजरी से मोबाइल पर मैसेज आते ही पुलिस वालों के चेहरे खिल उठे।दरअसल 2024 में अन्य जनपदों में स्थानांतरण हो चुके 11 पुलिसकर्मियों ने नैनीताल जिला नहीं छोड़ा था। आदेशों की अवहेलना पर तत्कालीन आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने इन पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी थी। लेकिन ट्रेजरी की ओर से जिले के 945 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गुरुवार सुबह ही सभी के खातों में वेतन आ गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल के 945 पुलिसकर्मियों को मिली तनख्वाह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.