नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड की समृद्ध वास्तुकला को पुनर्जीवित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। राज्य बजट में 100 करोड़ रुपये के विशेष प्रावधान के साथ नैनीताल जिले के 60 गांवों की पारंपरिक 'बाखलियों' (एक कतार में बने पहाड़ी घर) को होमस्टे के रूप में विकसित किया जाएगा।इस योजना का मुख्य उद्देश्य सदियों पुरानी पत्थर और लकड़ी से बनी पारंपरिक वास्तुकला को संरक्षित करना है। आधुनिकता की दौड़ में उपेक्षित हो चुके इन पुश्तैनी घरों को सरकार की वित्तीय सहायता से मरम्मत कर पर्यटकों के रहने योग्य बनाया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी के अनुसार, इन होमस्टे के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जाएगी, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.