हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। शिक्षा विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने पर जिले के 45 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो सप्ताह में स्कूलों से जवाब मांगा गया है। इससे पहले भी विभाग 46 स्कूलों को नोटिस जारी कर चुका है।जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम की ओर से स्कूलों की मनमानी और मानकों के उल्लंघन से संबंधित रिपोर्ट मिली। जिसमें पाया गया कि निजी स्कूल एक दुकान से खरीदारी को अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। एनसीईआरटी के अलावा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को पढ़ाने का दबाव और स्कूल वेबसाइट अपडेट नहीं होने पर नोटिस जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- रामनगर में 21 स्कूलों को कारण बताओं नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.