नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल। नगर के विभिन्न होटलों में फूलों की होली खेली जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। होली को लेकर 30 से 40 फीसदी होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शेरवानी होटल के महाप्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि इस बार होली पर यहां पहुंचे पर्यटक रंगों के साथ फूलों की होली खेलेंगे। जिसकी तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि पर्यटक अधिक संख्या में होली में पहुंचेंगे। वहीं, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक 30 से 40 फीसदी एडवांस बुकिंग होली के दिन के लिए हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.