नैनीताल, मई 4 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर के सूखताल और राजपुरा में बीती रात आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, देर रात शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई। सुखताल निवासी शैलजा सक्सेना ने बताया कि रात करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह लगभग 11 बजे तक क्षेत्र में बिजली नहीं रही, जिससे उन्हें घरेलू कार्य टॉर्च की रोशनी में करने पड़े। वहीं राजपुरा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद सोमवार सुबह से दोपहर तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें आईं। यह भी पढ़ें- तूफान और बारिश से ठप हुई बिजली, शहर में 6-8...