नैनीताल के बाइक चालक दें ध्यान; बिना इस सामान के नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी
नैनीताल, जून 30 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए प्रशासन ने एक जुलाई से 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए हैं। ताजा आदेश का मकसद चालकों को दंडित करना नहीं वरन सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ ही जागरूकता बढ़ाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किए जाने के बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.