हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की खबरों के बीच भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। इसी बीच नैनीताल जिला प्रशासन ने भी खाड़ी देशों में वहां फंसे स्थानीय नागरिकों का डाटा संकलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पांडेय ने इस संबंध में जिला पंचायतीराज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी इस पत्र में कहा गया है कि राजस्व उपनिरीक्षकों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से तीन दिन के भीतर विस्तृत सूचना एकत्र कर उपलब्ध कराई जाए। निर्धारित प्रारूप में फंसे व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, ग्राम/पता, मोबाइल नंबर, किस देश में और कब से निवासरत है, गांव में रह रहे परिजन का संपर्क नंबर तथा अन्य ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.